Breaking News

सबसे कम उम्र में इस देश की प्रधानमंत्री बनने वाली यह महिला है एक बच्ची की मां, अब बॉयफ्रेंड के साथ रचाएंगी शादी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के प्रेम और विवाह के चर्च सोशल मीडिया पर तेजी से देखे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न अपने बॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड से जल्दी ही शादी करने वाली हैं। जेसिंडा अर्डर्न के बॉयफ्रेंड क्लार्क टेलीविजन प्रस्तोता हैं और दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जेसिंडा अर्डर्न और क्लार्क गेफोर्ड की एक प्यारी सी, सुन्दर बेटी भी है, जिसे जेसिंडा ने साल 2018 में जन्म दिया था। दो साल की बच्ची की मां न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री षादी के बंधन में बधेंगी। स्थानीय अखबारों की रिपोर्टों में बताया गया है कि न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न इस साल के आखिर या अगले साल फरवरी तक शादी कर लेंगी। अभी तक शादी की तारीख लोगों के सामने नहीं आई है लेकिन इसका ऐलान जल्दी ही हो जाएगा। गत दिनों एक रेडियो शो में जेसिंडा अर्डर्न ने स्वयं बताया कि वे लंबे समय से क्लार्क गेफोर्ड के साथ शादी की तैयारी में लगी हैं। आखिर दोनों ने शादी का मन बना लिया है और एक तारीख भी दोनों ने तय कर ली है।

jecinda ardarn clark 1

दोनों की शादी को लेकर दुनिया के लोगों को इंतजार है। साथ ही जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि वे शादी समारोह को भव्य नहीं रखना चहतीं है। इसलिए शादी समारोह एक बड़े आयोजन के तौर पर नहीं होगा। कोरोना से दुनिया परेशान है ऐसे में शादी को सामान्य तौर पर किया जाएगा। जेसिंडा ने बॉयफ्रेंड क्लार्क से साल 2019 में एंगेजमेंट की थी। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के इस बयान के सामने आने के बाद से ही न्यूजीलैंड में इस बारे में चर्चाएं तेज हो गई। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि जो कुछ कहा गया है उसे परे उनके पास कोई सूचना नहीं है। कोई विशेष जानकारी आने पर सबको अवगत करा दिया जाएगा।

सबसे कम उम्र की पीएम हैं जेसिंडा
जेसिंडा अर्डर्न 2017 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं। वह न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की पीएम हैं। इसके साथ ही वे कुछ ऐसी नेताओं में शामिल हैं, जो पद संभालते हुए गर्भवती हुईं। पिछली अक्टूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की।