Breaking News

सपना चौधरी के इस गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, मिले इतने मिलियन व्यूज

हरियाणवी क्वीन और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके नए गाने के साथ ही पुराने गाने भी धूम मचा देते हैं। इस समय सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) और रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के गाने ‘चटक मटक’ को अब तक 400 मिलियन बार लोगों ने देखा है। सपना के इस गाने ने लोगों को दीवाना बना दिया है। आपको बता दें सपना का हर एक गाना मिलियन व्यूज से कम नहीं जाता। सपना जब से बिग बॉस के घर का हिस्सा बनीं हैं तबसे से उनकी पॉपुlलैरिटी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

आपको बता दें कि इस गाने को हरियाणा की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने अपनी आवाज दी है। वहीं दोनों की जोड़ी ने मिलकर धूम मचा दी है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों हरियाणवी पहनावे में दिखाई दे रही हैं। दोनों के अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है। वहीं इससे पहले रेणुका ने ’52 गज का दामन’ (52 Gaj Ka Daman) गाया था, जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था।

हाल ही में सपना Sapna Choudhary) का गाना ‘घागरा’ रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। रेणुका और सपना की जोड़ी एक बार नहीं बल्कि कई गानों में नजर आई है। दोनों के ‘कोठे ऊपर कोठरी’ गाने ने फैंस क्रेजी बनाकर खास जगह बनाई है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर 26 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। जिन्हें सपना के नए गाने और फोटोज का इंतजार रहता है। सपना अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां से वो पीछे मुड़कर देखें तो एक बहुत बड़ा गैप दिखाई देता है। एक समय आर्थिक तंगी झेलने वाली सपना आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।