Breaking News

शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिव्यांका ने मनाई शादी की सालगिरह, रोहित शेट्टी संग नजर आए ये सितारें

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी(Divyanka Tripathi) आज अपने पति विवेक दहिया( Vivek Dahiya) के साथ शादी की पांचवी सालगिरह(Anniversiry) मना रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने इस खास दिन को खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में के कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ सेलिब्रेट किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में काटा केक

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिव्यांका त्रिपाठी केक काटती हुईं नजर आ रही हैं और उनके बगल में रोहित शेट्टी खड़े हुए है साथ ही शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, वरुण सूद समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। वहीं दिव्यांका ने सभी को केक खिलाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

शो में बतौर कंटेस्टेंट आएंगी नजर

बता दें कि दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली है। शो जल्द ही टीवी पर दर्शकों के लिए आने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट करने वाले है। वहीं बात करें अगर कंटेस्टेंट की तो इस बार राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी जैसे कई टीवी कलाकार नजर आएंगे।

8 जुलाई, 2016 को हुई थी शादी

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में धूमधाम से हुई थी। दोनों शो ये हैं मोहब्बतें के सेट पर मिले जहां दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 17 जुलाई से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने जा रहा है। जिसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है।