Breaking News

शादी पहली रात पर दुल्हन को मिला ऐसा शानदार सरप्राइज, छुपाए नहीं छुपी चेहरे की मुस्कुराहट

सोशल मीडिया (Social Media) के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं चलता। इन दिनों इंटरनेट पर शादियों और कई फंक्शन के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज से कोरोना काल में लोगों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। लोगों को शादी की रस्मों (Wedding Traditions) में मस्ती-मजाक देखने में खूब मजा आता है। कुछ वीडियोज तो काफी अतरंगी होते हैं। अब हाल ही में एक दुल्हन का वीडियो (Bride Video) छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद अधिकतर लड़कियों का यही कहना है कि भी ससुराल हो तो ऐसा। तो चलिए दिखाते हैं आपको भी दुल्हन के स्वागत का शानदार खूबसूरत वीडियो।

ससुरालवालों ने दिया शानदार सरप्राइज
शादी की तमाम रस्मों के बाद जब नई नवेली दुल्हन अपने पिया संग ससुराल पहुंची तो ससुरालवालों ने सुहागरात (Suhagrat) पर इतना शानदार सरप्राइज (Wedding Gift) दिया कि कमरे में घुसते ही दुल्हन के चेहरे का रंग बदल गया। इस वीडियो को देखकर आपका भी दिन बन जाएगा और आप भी कहेंगे भई ससुराल तो सबको ऐसी ही मिलनी चाहिए।

क्या था सरप्राइज?
आमतौर पर शादी के बाद दुल्हन को अपना कमरा गुलाब या अन्य तरह के फूलों से सजा हुआ मिलता है। लेकिन इस दुल्हन को अपना कमरा फूलों से नहीं बल्कि पूरी थीम के हिसाब डेकोरेट किया हुआ मिला। जैसे ही दुल्हन कमरे में एंट्री लेती है वो देखती है पूरा रूम ऑरेंज, येलो और गोल्डन की थीम पर सजा हुआ है। रूम को देखने के बाद दुल्हन चाहकर भी अपने चेहरे की मुस्कान को छुपा नहीं पाती और उसकी खुशी का अंदाजा आप इस वीडियो रो देखकर लगा सकते हैं। वहीं रूम के बाहर खड़े लोग तालियां बजा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर लाइक्स व कमेंट कर रहे हैं। दुल्हन के स्वागत के इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है। वहीं दुल्हन ने इस शानदार सरप्राइज के लिए अपने पतिदेव को थैंक्यू भी कहा।