Breaking News

विवाह से पहले शादीशुदा थे अनुपम खेर और किरण खेर, थिएटर के दौरान ऐसे बढ़ी नजदीकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ने अपने फिल्मी कॅरिअर में एक से बढ़ कर एक रोल किये हैं। किरण खेर थिएटर की दुनिया का भी एक बड़ा नाम रही हैं। इसी थिएटर में किरण की मुलाकात पहली बार अनुपम खेर से हुई थी। किरण का अनुपम खेर से आमना-सामना हुआ तो वह दिल दे बैंठी, जिसे उन्होंने अपना हमसफर भी चुना। अभिनेत्री अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण खेर का जन्म 14 जून 1952 को पंजाब में हुआ था। किरण की दिलचस्पी थिएटर में थी और वह बड़े मन से उसे कर भी रही थीं। अनुपम खेर भी थिएटर से गहरा लगाव रखते थे और वह लगातार अभिनय के लिए जाया करते थे।

पहली बार किरण और अनुपम चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप में मिले थे। बताया जाता है कि उस समय दोनों ने ही फिल्मों में अपना पहला कदम नहीं रखा था। अनुपम और किरण थिएटर का जाना-माना चेहरा बन चुके थे। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों ने पाया कि उनकी पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम्स चल रही हैं। अनुपम खेर भी उस दौरान शादीशुदा थे और किरण खेर की भी शादी हो चुकी थी। मगर दोनों ही अपनी-अपनी शादियों से खुश नहीं थे। अनुपम और किरण अपनी पहली शादी से बाहर निकलना चाहते थे।

anupam-kiran

अनुपम से तीन साल बड़ी हैं किरण
दोनों की नजदीकियां बढ़ने के साथ किरण और अनुपम ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों साथ-साथ थिएटर करते थे और अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। अनुपम और किरण एक-दूसरे की कंपनी को खूब आनन्द उठाते थे। किरण खेर अनुपम से उम्र में 3 साल बड़ी भी थीं। मगर दोनों को उम्र की कोई परवाह नहीं थी। दोनों ने दाम्पत्य जीवन में जीवन साथ में गुजारने का मन बना लिया। किरण ने साल 1985 में अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण और अनुपम 35 साल से भी ज्यादा समय से साथ में हैं।

anupam-kiran 1

दो बार जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड
किरण खेर की फिल्मी जीवन बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने साल 1988 में पेस्टनजी फिल्म से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। सरदारी बेगम, दर्मियां, देवदास, कर्ज, मैं हूं ना, वीर जारा, मंगल पांडे, रंग दे बसंती, फना, कभी अलविदा ना कहना, ओम शांति ओम, अपने, सिंह इस किंग, दोस्ताना, कम्बख्त इश्क, एक्शन रिप्ले, टोटल सियापा और खूबसूरत जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। किरण को दो बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वर्तमान में किरण भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं।