Breaking News

दया भाभी का ये रूप देख आप भी खो देंगे अपने होश, बैकलेस चोली में किया धांसू डांस

टीवी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) की दया भाभी यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) को कौन नहीं जानता। दिशा भले ही लंबे वक्त से छोटे परदे से गायब हैं, मगर उनका दया भाभी का रोल आज भी फेमस है। फैंस आज भी उम्मीद रखते हैं कि जल्द ही दिशा दया भाभी के रोल में वापसी करेंगी। दिशा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें ये वीडियो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नहीं है, बल्कि उनका डांस नंबर है।

धमाकेदार डांस

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) की दया यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) बेन अबकी बार गुजराती गरबा करते दिखाई नहीं दे रही हैं, बल्कि वायरल हो रहे वीडियो में वो मछुआरों वाला डांस करती नजर आ रही हैं। दिशा वकानी का ये लुक शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। इस वीडियो ने दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका डांस बहुत ही धमाकेदार है।

 

ऐसा है दिशा का अवतार

वीडियो में दिशा वकानी (Disha Vakani) ने येलो स्कर्ट और बैकलेस चोली पहने नजर आ रही हैं। वो इस वीडियो में बहुत ही बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं। दिशा का ये वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो में भी दिशा वकानी नटखट अदाएं दिखा रही हैं। इस गाने में वो चोर का किरदार निभा रही हैं, जो पुलिस की जेब काट लेती है। दिशा के इस कारनामें के बाद वो मछुआरों की बस्ती में पहुंच जाती है जिसके बाद ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाना शुरू होता है।

 

 

वीडियो देख फैंस हो रहे हैरान

दिशा वकानी (Disha Vakani) के इस लुक को देखने के बाद फैंस हैरान हो रहे हैं। एक फैन ने तो कमेंट में लिखा, ‘जेठालाल को बोलूं क्या?’ वहीं कई लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दिशा को इस रूप में देखेंगे, इसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वैसे दिशा बहुत दिनों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) में नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद से शो को छोड़ दिया था।