Breaking News

विधान परिषद चुनाव में विपक्ष का सूपडा हुआ साफः ठा० सुरेन्द्रपाल सिंह

रिपोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर ठा० सुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद (एमएलसी) में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। भाजपा ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हांसिल की है। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के विकास मॉडल की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है तथा भाजपा के विकास मॉडल की जीत है।
बिजेंद्र गुप्ता पूर्व नगर महामंत्री भाजपा देवबंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों जीत योगी आदित्यनाथ की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही साथ पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत, लगन व परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाद विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता को काम करने वाले पसंद हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय ने पुन: स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।
40 साल में ये पहली बार है जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। उत्तर प्रदेश के चुनावों में अब भारतीय जनता पार्टी का परचम जमकर लहरा रहा है। विरोधी तो टिक ही नहीं पा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस दौरान चौधरी साधुराम, सचिन कुमार एडवोकेट, नवीन गुप्ता, सुरेश कुमार, शशि, राजेश शर्मा आदि ने भी खुशी जाहिर की।