Breaking News

विदेश में प्रियंका चोपड़ा से नहीं देखा गया वतन का दर्द! इतने देशों से देसी गर्ल ने जुटाए 10 लाख डॉलर

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक शानदार अदाकारा हैं और अपने अभिनय का हॉलीवुड में भी डंका बजा रही हैं. प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में बस गई हों लेकिन भारत के प्रति उनका प्रेम अक्सर देखने को मिलता है. प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति का सम्मान करती हैं और समय-समय पर भारत की मदद करती हैं. यूं तो कोरोना काल में कई कलाकारों ने देश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं. मगर प्रियंका चोपड़ा अपने वतन के लिए अन्य देशों से भी मदद राशि जुटा रही हैं. जी हां, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का डटकर सामना करने के लिए प्रियंका ने अलग-अलग देशों की मदद से 10 लाख डॉलर जुटाएं हैं. जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी.

वतन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने उठाया जिम्मा
भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कई हस्तियों ने भारत की मदद है औरPriyanka chopra covid help indiaबुधवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने पूरे विश्व के नक्शे में उन देशों को हाईलाइट किया है जिन्होंने भारत की मदद की है. वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लंबी पोस्ट भी लिखी है.

मानवता की मिसाल
वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, हमारे इतिहास के कुछ सबसे काले दिनों में, मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम एक साथ बेहतर हैं. इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि, मैं और निक आपके समर्थन से बेहद खुश हैं और हमने दुनिया के इतने सारे हिस्सों से भारत के लिए मदद एकत्र कर ली है.priyanka chopra covid 19 help14000 से ज्यादा नागरिकों ने इस कठिन समय में दिल खोलकर मदद की और भारत के लिए 10 लाख डॉलर जुटाए. इसके आगे प्रियंका ने बताया कि, अलग-अलग देशों से एकत्र की गई राशि को देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वैक्सीन आदि की जरूरत पूरा करने में लगाया जा रहा है. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की जा सके.

वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि, वतन के लिए उन्हें 30 लाख डॉलर का लक्ष्य पूरा करना है. इसलिए मदद करना जारी रखेंगे और रुकेंगे नहीं. साथ ही प्रियंका ने सभी को इस समर्थन के लिए धन्यवाद किया. वैसे यह पहला मौका नहीं है जबPriyanka chopa nick jonas covid help indiaप्रियंका चोपड़ा ने भारत की मदद की हो इससे पहले भी प्रियंका ने भारत की मदद की थी और समय-समय पर प्रियंका अपने वतन के लोगों के लिए आगे आती रही हैं. साथ ही उनके पति निक जोनास भी भारत की मदद करने से पीछे नहीं हटते. प्रियंका का यही अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है और वह हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं.