Breaking News

वास्तु टिप्सः घर की उत्तर दिशा में रखे ये 5 चीजें, तंगहाली हो जाएगी छूमंतर

वास्तु शास्त्र(Vaastu Shaastra) में दिशाओं(Directions) का महत्व ही अलग है, जब भी हम घर बनवाते है या घर में किसी बड़ी चीज को घर में लाना चाहते है, तो दिशाओं को जरूर ध्यान में रखते है। घर में कमरों से लेकर पूजाघर तक हर जगह दिशा का काफी बड़ा रोल होता है।

अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्य का संचालन नहीं करते हैं, तो हमें जीवन भर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है। वास्तु में कई ऐसी चीजे बताई गई है, जिसके माध्यम से घर में खुशी और समृद्धि बनी रहती है। आज हम आपकों उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको घर में रखने से धनधान्य में बरकत होती है। आइए जानते है वो चीजें….

धातु से बनी मछली और कछुआ 

धातु से बनी मछली और कछुआ 

वास्तु शास्त्र के हिसाब से  अगर हम घर में धातु से बना कछुआ और मछली रखते है तो वो बहुत शुभ होता है। इन दो चीजों को हमें हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में गरीबी नहीं आती है। हमेशा घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। घर में कछुआ रखने से घर में केवल खुशिया ही नहीं वरन इससे घर के वास्तु दोषों का भी निवारण हो जाता है।

मां लक्ष्मी की फोटो 

मां लक्ष्मी की फोटो 

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी धन की देवी है। घर में उनकी ही कृपी से लक्ष्मी की उपस्थिति दर्ज की जाती है।  लक्ष्मी मां की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना उचित होता है। वास्तु अनुसार उत्तर दिशा की ओर कमलासन पर लक्ष्मी जी की वो फोटो या मूर्ति रखे, जिसमें वो अपने दोनों हाथों से सिक्के की बारिश कर रही हो। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

घर में रखे भरी सुराही

सुराही

अगर हम अपने घर में बरकत चाहते है तो हमें घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी हुई मिट्टी की सुराही या घड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है और हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि ये कभी खाली ना होने पाए। समय समय पर मटके या घड़े का पानी बदलते रहे।

धातु के पिरामिड 

पिरामिडधातु के पिरामिड रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। कई दिक्कतों को पिरामिड दूर करने की क्षमता रखता है। आप अपने घर में पीतल, चांदी, ताबें से बने हुए पिरामिड रख सकते हैं। पिरामिड को भी घर के उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए, इससे धन बढ़ता है। अगर घर के सदस्यों के बीच में प्यार की कमी हो तो ये पिरामिड ऐसे स्थान में रखे, जहां सब एक साथ बैठते हो। ऐसा करने से उनके बीच प्यार पनपता है।