Breaking News

लोहिया पार्क में मरम्मत, आरएलडी कार्यालय में नई तैयारी से आने लगी सियासी हवा की ये सुगन्ध

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का चुनाव प्रचार थमने के साथ सियासी बयार का रूख बदलने लगा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राम मनोहर लोहिया पार्क और सपा के गठबंधन वाले राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय का रंग रोगन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की सक्रियता नये बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने की आहट की वजह से मुलायम सिंह यादव द्वारा बनवाए गए लोहिया पार्क में मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल ने जीत के बाद आने वाले अपने विधायकों का स्वागत करने के लिए पूरे कार्यालय को रंग रोगन कर मरम्मत का काम चालू कर दिया है। प्रदेश में अभी सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है।

 

राम मनोहर लोहिया पार्क में बंद पड़ी लाइटों को बदलने सहित साफ सफाई, खंभों की रंगाई का काम चालू हो गया है। अभी चुनाव परिणाम आने से पहले ही समाजवादी पार्टी से जुड़े पार्क का काम शुरू होने से माना जा रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी कार्य देखने पहुंचे और बताया कि सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी की सरकार आने की जानकारी हुई तो इस पार्क का जायजा लेने आ गये। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। इसकी वजह से ही ये रंग-रोगन शुरू किया गया है।

Akhilesh yadav jayant chaudhry

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में नई कुर्सियों, नई खिड़कियां और पूरे कार्यालय को सजाया जाने लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इमरान मसूद के मुताबिक अखिलेश यादव और जयंत चैधरी के गठबंधन की सरकार बन रही है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यही वजह है कि आरएलडी अपने विधायकों का स्वागत करने के लिए अपने कार्यालय को मेंटेन करा रही है। इस बार जनता ने सरकार को हटाने के लिए पूरा मूड बना लिया है और हम लोगों को इसका एहसास हो गया है।