Breaking News

लिफ्ट लेकर बैठी महिला ने युवक को हथौड़े से मारा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में एक गुरुद्वारे के पास एक बुजुर्ग महिला ने एक युवक के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला युवक की ही बाइक के पीछे बैठी थी और उसने उससे लिफ्ट मांगा था। महिला ने उस युवक पर हमला करते हुए कहा कि यह लड़कियों को फेसबुक पर फंसाने की सजा है। इसके बाद उसने बैग से मिर्च पाउडर और छुरा निकालकर कहा कि अगर तूने भागने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठेगा। मौके पर पुलिस आती है और खून से लथपथ शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

महिला आमतौर पर ग्वालियर की बताई जा रही है, वहीं घायल युवक मथुरा का है और पेशे से एक कंपाउंडर है। महिला का आरोप है कि देवेंद्र ने उसकी परिचित कई लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती कर उनकी जिंदगी बर्बाद की है। वह युवतियों के जज्बात से खेलता है। दोस्ती करता है, धोखे से बुलाता है, उसना शोषण करता है और छोड़ देता है। दो युवतियों ने उसे अपनी पीड़ा सुनाई तो उसने उसे सबक सिखाने का फैसला लिया।

महिला ने युवक को साजिश में फंसाने के लिए मिलने का झांसा दिया। रविवार को वह सिकंदरा के एक होटल में रुकी और युवक से मिलने को कहा। महिला के मुताबिक, देवेंद्र ने उसे मिलने के लिए आईएसबीटी पर बुलाया, वह चली गई। वहां उसे देखकर वह भागने लगा। बोला, वह तो उसे जवान और खूबसूरत समझकर आया था, बुजुर्ग से दोस्ती थोड़े ही करनी है।

तभी महिला ने उसे लिफ्ट देने की अपील की और सिकंदरा छोड़ने को कहा। लड़के ने बाइक पर लिफ्ट दे दी। जैसे ही वह गुरुद्वारा के सामने पहुंचा, उस पर महिला ने हमला कर दिया। उसे सबक सिखाया है ताकि किसी और के साथ ऐसा न करे। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा डॉक्टर है, एक रिश्तेदार मध्य प्रदेश में डीआईजी है। उसकी देवेंद्र से कोई रंजिश नहीं है, उसे तो सिर्फ सबक सिखाना था। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।