Breaking News

रूस ने सरमट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस ने सरमट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है जिसके बारे में माना जाता है कि यह किसी भी मिसाइल डिफेंस को भेदने में सक्षम है। इस मिसाइल को बोलचाल की भाषा में शैतान के नाम से जाना जाता है।

सरमट अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण रूस की रक्षा के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण घटना है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि यूक्रेन से तनाव के बीच रूसी सेना ने सरमट इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह क्रेमलिन के दुश्मनों को दो बार सोचने के लिए मजबूर करेगा। यूक्रेन पर परमाणु हमलों की आशंकाओं के बीच रूस ने यह परीक्षण किया है। रूस ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करके अपने दूर के दुश्‍मनों को कड़ा संदेश देने के लिए किया है। वहीं, अमेरिका ने रूसी आईसीएम टेस्‍ट को रूटीन बताते हुए कहा है कि यह खतरा नहीं है।