Breaking News

राशिफल 3 जनवरी 2020: जानिए क्या कहता है आपका भाग्य

मेष-

मेष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

वृष-

वुष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। आज बौद्धिक कार्य में सक्रिय रहेंगे, बड़े काम बनने का एवं नए लोगो से मुलाकात का दिन। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, जिससे नौकरी में पदोन्नति होगी।

मिथुन-

मिथुन राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं ​उन्हें जल्दी ही अवसर मिलने वाला है। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

कर्क-

आज आपके प्रयासों से कार्यो को गति मिल सकती है। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह-

ऑफिस में किसी ने अनबन हो सकती है। स्वास्थ संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा योग बन सकते है, दिन का आरंभ अच्छी मानसिकता से होगा। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों और के लिए बहुत अच्छा समय है।

कन्या-

नए कार्य करने की सलाह देते हैं। मित्रो के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे, संतान पक्ष को सफलता के योग है।

तुला-

आज सुख का अनुभव होगा, आनंदपूर्ण दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। आज दिन आपके लिए अनुकूल है एवं प्रगति वाला रहेगा, सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक-

आफिस का वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का आपका दिन मनोरंजनप्रद है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप किसी अच्छे कार्य क़े लिए सन्मानित होंगे।

धनु-

विद्यार्थियों को विद्या में सफलता मिलेगी, मध्याह्न के पश्चात दिन अति अनुकूल । पारिवारिक रूप से शुभ समाचार मिलेंगे, आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते है।

मकर-

अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज किसी के साथ बहस हो सकती है। ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक परेशानी राह सकती है, उत्तरार्ध के बाद दिन सामान्य।

कुंभ-

भाग्यवृद्धि का योग है। आज सम्मान और अच्छे समाचार मिल सकते है। मन मे चिंताएं राह सकती है इसलिये मानसिकता को सही रखे,ज्यादा सोचना ठीक नही। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा।

मीन-

जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है।सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना होगा।