Breaking News

तलाक के 8 साल बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी

भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ राजनेता बनें बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 50 साल की उम्र में पिता बने हैं। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने नए साल से ठीक पहले 31 दिसंबर को नन्ही परी को जन्म दिया। जिसकी जानकारी मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने ट्विट पर एक पोस्ट किया था,BJP-manoj-tiwari-wife-1-644x550जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी… मुझे एक मासुम बच्ची का आशीर्वाद मिला है।’ वहीं, जैसे ही मनोज तिवारी के बेटी की खबर सोशल मीडिया पर आई है, तब से ही लोग उनकी दूसरी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं। तो आइए हम आपको मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी के बारे में बताते है।

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी हैं। मनोज तिवारी ने सुरभि से साल 2020 में कोरोना के समय ही शादी रचाई थी। सुरभि एक भोजपुरी सिंगर है,BJP-manoj-tiwari-wife-5-510x550उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय गाने गए हैं, जिसे फैंस ने प्यार भी दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुरभि तिवारी का जन्म बिहार के पटना में हुआ था और उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की है।

बता दें कि, मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी है। दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी लेकिन शादी के 13 साल बाद रानी ने मनोज तिवारी से तलाक ले लिया। मनोज तिवारी और रानी के तलाक की वजह से एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को माना जाता है।Manoj-Tiwari-BJP-4-680x550उन दिनों श्वेता और मनोज तिवारी के बीच अफेयर की खबरें काफी आ रही थी, दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था और फिर बिग बॉस सीजन 4 में भी श्वेता और मनोज तिवारी साथ नजर आए थे। इन खबरों की वजह से ही रानी ने पति मनोज तिवारी से तलाक ले लिया था।

मनोज तिवारी और रानी की एक बेटी हैं जिसका नाम जिया है। जिया अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं।manoj tiwari 2मनोज तिवारी अकसर अपनी बेटी से मिलने मुंबई जाते हैं। कई बार जिया भी अपने पिता के पास दिल्ली वाले घर आ चुकी हैं।