Breaking News

योगी सरकार ने छठ पूजा पर लागू किए सख्त नियम, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिवाली के बाद उत्तर भारत में छठ पूजा की तैयारी जोरो-शोरो से हो रही है। खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ की धूम देखने को मिल रही है लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से सरकार ने कई सख्त नियम लागू किए है। ताकि बिना किसी परेशानी के लोग इस त्योहार को आराम से मना ले। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी छठ पूजा के लिए सख्त नियम प्रदेश में लागू किए है। जिसका पालन प्रदेश की जनता को करना है। इस दौरान सरकार ने लोगों को आदेश दिया है कि कोरोना वायरस की वजह से सब छठ पूजा घर में रह कर ही करें। जिससे लोग सुरक्षित हो सकते है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को छठ संबंधित निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद अब गृह विभाग ने भी सभी जिलों को निर्देश जारी किए है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ज्यादातर महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे छठ पूजा घर पर ही रह कर मनाएं। इसके साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने का निर्देश दिया गया है और कहा गया है कि छठ पूजा स्थल पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। इसके अलावा पूजा स्थल पर पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा पूजा स्थल पर महिलाओं की चेंजींग रूम के साथ- साथ डॉक्टर की भी तैनाती की गई है।

खास निर्देश
 छठ पूजा स्थल पर 2 गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।
 पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ तैनात होंगे पुलिस अधिकारी।
– छठ पूजा स्थल पर महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाए जाएंगे।
– पूजा स्थल पर डॉक्टर के साथ तैनात रहेगी एम्बुलेंस।
– तालाबों के किनारे साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
– नदी-तालाब के किनारे पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए।
– घाटों में पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था की जाए।
– पूजा कार्यक्रम के आयोजकों संग मिलकर प्रशासन जरूरी इंतजाम करे।
– नदी-तालाबों के किनारे शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए।

बता दें कि सरकार तमाम राज्यों की जनता से छठ को त्योहार को घर में मनाने की अपील कर रही है ताकि कोरोना की चपेट में आने से लोग बच सके। ऐसे में हर राज्य की सरकार ने घाट पर कई सख्त नियम लागू किए है। जिसका पालन हर शख्स को करना है।