Breaking News

योगी ने भरी हुंकार, आतंकियों के पोस्टर लगा कर UP में हुई कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल पर हमलावर हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि हमने उत्तर प्रदेश मे आतंकियों के पोस्टर लगवा कर देश के सामने कानून व्यवस्था की नजीर पेश की है। जो आतंकी हैं, अपराधी हैं, उन्हें सख्त सजा दी गयी। जो माफिया लोगों को परेशान करते थे उनके घरों पर हमने बुलडोजर चलवाया। अपराधियों, सरकारी जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है। कानून के राज में कार्रवाई तो होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा जरुरी है ताकि माफियाओ पर बुलडोजर चलता रहे। गुंडा थाना ना चलाये, नौकरी मे रिश्वत ना चले, बहन बेटियों से कोई छेड़खानी ना कर सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को राशन, 5 लाख को सरकारी नौकरी दी गयी जो भाजपा सरकारी की उपलब्धि है। लाखो लोगों को निजी क्षेत्र और सरकारी क्षेत्र मे भी नौकरी मिली। उन्होंने दावा किया एक लाख 55 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया। सीएम योगी ने गंगा सफाई अभियान के बारे में कहा कि हमने नमामि गंगे, राम लला का मंदिर और काशी कारिडोर भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ने नया चुनावी स्लोगन लॉन्च किया, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पांच साल मे 47717 गुंडे गिरफ्तार हुए। जिन पर सख्त कार्रवाई हुई। अब 12 बजे रात मे भी उत्तर प्रदेश मे लड़किया सड़क पर सुरक्षित चल सकती है कोई छेडे़गा नाही जो छेडेगा वो मरेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार मे मुख्यमंत्री अपना मकान बनवाते थे हमने 43 लाख गरीबो के घर बनवाये।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आदि उपस्थित रहे।