Breaking News

मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाई. अगले साल होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सूबे में मौजूदगी लगातार बढ़ रही है.

 

संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रियंका गांधी मनकामेश्वर मंदिर भी जाएंगी. यहां पर प्रियंका शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी वाड्रा आनंद भवन भी पहुंची. यहां पर प्रियंका गांधी ने अनाथ बच्चों से मुलाकात की.