Breaking News

मुश्किल में फंसी सुशांत सिंह राजपूत की बहन, रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर FIR दर्ज

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की मौत से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उनकी बहन को बॉम्‍बे हाईकोर्ट से झटका मिला है। रिया चक्रवर्ती (rhea chakraborty) ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। रिया (rhea chakraborty) की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर खारिज कराने के लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह और प्रियंका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने मीतू के खिलाफ दायर याचिका को रद्द करने का निर्णय दिया है। प्रियंका के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने से इनकार कर दिया है।

पिछली सुनवाई में अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। रिया ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मुलाकात की थी और उनकी मेंटल हेल्‍थ को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक नकली पर्चा लिखा था। आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। इस जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इस पूरे मामले में कई महीनों तक विवाद जारी रहा।

आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। इस जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने सुसाइड की है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने रिया पर पैसों की हेराफेरी का भी आरोप लगाया था।