Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता श्री सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री सरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।