Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।


उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।