Breaking News

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर विधानसभा से रामपुर के लिए रवाना होंगे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांग कर को रामपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे फतेहपुर से रैहन तक आएंगे सवा दस बजे रैहन से से हैलीकाप्टर के माध्मय से रामपुर जाएंगे रामपुर हैलीपैड से 11 बजे मुख्य बाजार में मार्ग से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए जनता से विकास का वादा किया है। उन्होंने जनता से वादा किया है कि आप फतेहपुर फतह करें विकास वह करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी इस दौरान निशाना साधा है कि सवाल उठाने वाले कांग्रेसी आज कतार में लग कर वैक्सीन लगवा रही है। उन्होेंने फतेहपुर की जनता से यह भी कहा कि आप हमें एक साल दीजिए, आगे आप खुद कहेंगे कि फतेहपुर भाजपा के साथ रहेगा। हिमाचल में कांग्रेस नेता विहीन, देश में भी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में कांग्रेस के कुछ स्टार प्रचारक आपके क्षेत्र में प्रचार के लिए आए। ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान महिलाओं पर अत्याचार करते हैं।

ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार बनाकर हिमाचल ला रही है। भाजपा प्रत्याशी बलदेव के लिए वोट मांगते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि महंगाई की जननी कांग्रेस है। पचास साल सत्ता में रहे और महंगाई व बेरोजगारी को जन्म दिया। मोदी से उम्मीद है और वह महंगाई को रोकने में भी सफल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बलदेव ठाकुर के पक्ष में कृपाल परमार को अपने पिछले दौरे के दौरान मनाने का प्रयास किया था और कृपाल परमार को अपने साथ हैलीकाप्टर में बैठाकर ले गए थे। भाजपा को उम्मीद है कि भाजपा के विकास को वोट मिलेगा और भाजपा फतेहपुर में फतह करेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री सुबह सवा दस बजे रामपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।