Breaking News

माधुरी दीक्षित ने किया स्वीकार किया ये चैलेंज, इस लुक में नजर आईं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम कौन नहीं जानता है। माधुरी सभी के फेवरेट हैं। उनके दमदार अभिनय और डांस एक्सप्रेशंस की वजह से लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इन दिनों वो रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। साथ ही माधुरी सोशल मीडिया पर भी अपने कुछ वीडियो और फोटोज शेयर किया करती हैं। अब उन्होंने जो वीडियो साझा किया है निश्चित रूप से आपको वो बहुत ही पसंद आएगा।

माधुरी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ‘बाजरे दा सिट्टा’ चैलेंज लेती नजर आ रही हैं। चैलेंज की शुरुआत तब हुई जब ऑनलाइन क्रिएटर्स ने मेकअप के पहले और मेकअप के बाद के लुक का वीडियो रिकॉर्ड किया है। उसके बाद ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाने पर ऐसे वीडियो की भरमार हो गई। माधुरी दीक्षित ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया।

इस वीडियो की शुरुआत में माधुरी अपने ग्रीन रूम में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। वहीं जैसे ही अगली क्लिप शुरू होती है वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक में दिखाई दे रही हैं जिसमें वो गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स भी पहन रखें हैं। गाने में हमेशा की भांति ही माधुरी के एक्सप्रेशंस बेहद कमाल नजर आ रहे हैं।

बता दें माधुरी का ये लुक ‘डांस दीवाने 3’ के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। ऐसा लगता है शूटिंग से समय मिलते ही उन्होंने ये वीडियो बनाया है। इससे पहले माधुरी ने अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो योग करती नजर आईं। माधुरी इस फोटो में ब्लैक कलर के कपड़े पहने नजर आईं और उन्होंने खुद को दोनों हाथों पर बैलेंस किया हुआ है। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘योग के साथ अपनी समझ को और बढ़ाना।‘