Breaking News

कंगना के ट्वीट पर मचा हंगामा, अगर तीसरा बच्चा होता है तो पैरेंट्स को जेल या जुर्माना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का एक और ट्वीट पर हंगामा शुरू हो चुका है। कंगना ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ कह दिया है जिसको लेकर हर तरफ विवाद और चर्चा होने लगी है। कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने भारत की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की वकालत की है। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की बात की। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कुछ अजीबोगरीब बयान दिया है।

kangna

इंदिरा गांधी और भारत की आबादी को लेकर किया ट्वीट
कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वोट की राजनीति करते हुए उस समय जबरदस्ती लोगों की नसबंदी की जिसकी वजह से वह चुनाव हार भी गई थीं। बाद में उनकी हत्या भी कर दी गई थी लेकिन आज के समय में भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या एक संकट है। उसे ध्यान में रखते हुए कुछ नियम- कानून बनाए जाने चाहिए जिसके अंतर्गत तीसरा बच्चा अगर किसी को होता है तो उसे बतौर जुर्माना या कुछ सालों की जेल की सजा होनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सख्ती जरूरी है।

kangna

कंगना साफ अपने ट्वीट में लिखती हैं अगर तीसरा बच्चा होता है तो पैरेंट्स को जेल या जुर्माना होना चाहिए। कंगना के ट्वीट का लक्ष्य बढ़ती आबादी पर नियंत्रण रखना है। एक दूसरे ट्ववीट में कंगना कहती हैं कि देश में अधिक जनसंख्या के कारण लोग मर रहे हैं। कागज पर सिर्फ 130 करोड़ भारतीय के अलावा भारत में 25 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासी हैं जो दूसरे देशों से आकर बसे हुए हैं।

kangna ranaut

कंगना को जल्द ही फिल्म थलाइवी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह जयललिता का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म की शूटिंग तीन अलग- अलग भाषाओं में की गई है। विजय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरविंद स्वामी, नासर और भाग्यश्री काम कर रही हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल इसकी कोई नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। थलाइवी के साथ – साथ कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ और तेजस में भी नजर आएंगी।