Breaking News

महेश भट्ट पर भांजे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, ‘बॉलीवुड का डॉन’ बताते हुए किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के टॉप निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट इन दिनों विवादों में फंसे हुए है। सुशांत सिंह राजपूत के बाद महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लग चुके है। उन्हें बॉलीवुड में चल रहे तमाम काले कारनामों का शहंशाह बताया जा रहा है। कई लोगों ने दावा किया है कि बॉलीवुड की हर चीज महेश भट्ट के इशारे पर होती है लेकिन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी लवीना ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में लवीना लोध ने महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए है। लवीना ने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन कहा है और अपने पति पर लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया है। जिस पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया है।

लड़कियां सप्लाई करते है सुमित
लवीना लोध ने वीडियो में कहा, ‘नमस्ते, मेरा नाम लवीना लोध है और मैं यह वीडियो मेरी और मेरी फैमिली की सेफ्टी के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी लेकिन अब मैंने सुमित से तलाक लेने का फैसला लिया है इसलिए मैंने उनके खिलाफ डिवार्स केस (तलाक का मुकदमा) फाइल किया है। मुझे पता चला है कि वो एक्ट्रेस को ड्रग्स सप्लाई करते हैं जैसे अमायरा दस्तूर, सपना पब्बी। मैंने उनके फोन में बहुत अलग-अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें देखी है, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी सप्लाई करते हैं। और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।’

महेश भट्ट बॉलीवुड का डॉन
इसके आगे लवीना लोध ने महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़े डॉन बताया। लवीना ने वीडियो में कहा, ‘अगर आप उनके हिसाब से नहीं चलते तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने अब तक कई लोगों कि जिंदगी को बर्बाद किया है। उन्होंने कई एक्टर, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को काम से निकाल दिया है। उनके एक फोन कॉल से सारा काम हो जाता है और लोगों को पता ही नहीं चलता कि क्या हो रहा है। ऐसे उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपनी पूरी कोशिश कर चुके है कि मैं इस घस से निकल जाउ। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई ऐक्शन नहीं होता है।’

भट्ट पर आरोप
वहीं, लवीना ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा, ‘मेरे या मेरी फैमिली के साथ कोई हादसा होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। इस वीडियो के जरिए लोगों को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या क्या कर सकते हैं क्योंकि महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।’

महेश भट्ट ने दिया जवाब
वहीं, इस पूरे मामले पर महेश भट्ट की तरफ से भी रिएक्शन आया है। महेश भट्ट की लीगल टीम ने जवाब देते हुए इन आरोपो को गलत बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश भट्ट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। वो इस पर कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि इससे पहले जब-जब बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठा है। तो महेश भट्ट का नाम सबसे पहले आया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए है। कंगना रनौत ने महेश भट्ट के खिलाफ कई वीडियो शेयर की थी। तो वही, यौन उत्पीड़न मामले में भी महेश भट्ट कई बार फंस चुके है। जिस वजह से महेश भट्ट का विवादों से नाता गहरा रह चुका है।