Breaking News

मणिपुर मामले में एक और गिरफ्तारी, महिलाओं ने एक संदिग्ध के घर में लगा दी आग

मणिपुर (Manipur) में दो महिलाओं (Womens) को नग्न (Nude) घुमाने के भयावह मामले में मणिपुर पुलिस (Police) ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में देखे जा रहे एक दर्जन संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N.Biren Singh) ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मामले में संलिप्तता को लेकर मुख्य आरोपी हुइरेम हीरोदास मैतेई समेत चार अन्य को कल तक गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस कड़ी में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच पेची गांव की महिलाओं ने कल एक संदिग्ध के घर में आग लगा दी थी।

राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें ‘माता के समान’ मानते हैं, लेकिन जिन उपद्रवियों ने मई में आदिवासी महिलाओं पर हमला कर उन्हें निर्वस्त्र किया, उन्होंने राज्य की ‘छवि को धूमिल’ किया है। सिंह ने कहा, ‘‘मणिपुर के लोग महिलाओं को माता के समान मानते हैं, लेकिन कुछ बदमाशों ने यह हरकत की तथा हमारी छवि को धूमिल किया। हमने इस घटना की निंदा करने के लिए राज्यभर में घाटी एवं पहाड़ी दोनों ही क्षेत्रों में विरोध का आह्वान किया हैं।’’