Breaking News

बड़ी उम्र के एक्टर्स की माँ का किरदार निभा चुकी है ये एक्ट्रेस, अनुष्का बनी थी…

सिनेमा में उम्र मायने नहीं रखती है | यहाँ लोगो को काम उनके टैलेंट के चलते मिलता है, यही वजह है कि उम्र में बड़े कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने छोटी उम्र के किरदार निभाए है तो कई बार छोटी उम्र के कलाकारों ने बड़ी उम्र के किरदार निभाए है | वैसे भारतीय सिनेमा की बात करे तो ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जो फिल्मो में अपने माँ के किरदार के लिए जानी जाती है | आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपनी उम्र से बड़े कलाकारों की माँ का किरदार निभाया | इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस किरदार को इस तरह निभाया कि उन्हें आज भी इसके लिए जाना जाता है | तो आइये जानते है, कौन है वे एक्ट्रेसेस |
नरगिस
 
 
साल 1957 में आयी फिल्म ‘मदर इंडिया’ आज भी इंडिया की आल टाइम बेस्ट मूवीज में गिनी जाती है | इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी | फिल्म में नरगिस ने सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की माँ की भूमिका निभाई थी | लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तीनो कलाकारों की उम्र में कुछ ज्यादा फर्क नहीं था | इन तीनो का जन्म  1929 में ही हुआ था | लेकिन फिर भी नरगिस ने फिल्म में माँ का किरदार निभा कर सबको हैरान कर दिया था |
राखी गुलज़ार
 
 
साल 1982 में एक फिल्म आयी थी ‘शक्ति’ | इस फिल्म में स्मिता पाटिल, दिलीप कुमार, अमरीश पूरी और राखी गुलजार जैसे अन्य कलाकार भी नजर आये थे | इस फिल्म में राखी गुलजार ने अमिताभ बच्चन की माँ का किरदार निभाया था | जबकि अमिताभ बच्चन राखी से 5 साल बड़े है | वैसे राखी को करण अर्जुन फिल्म में उनके किरदार और डायलॉग के लिए भी याद किया जाता है |
रीमा लागू
 
 
एक्ट्रेस रीमा लागू अदाकारी की दुनिया में लम्बे समय से काम कर रही है | अपनी ज्यादातर फिल्मो में उन्होंने माँ का किरदार निभाया है | बता दे रीमा लागू ने 36 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर की माँ का किरदार निभाया था | जबकि ऋषि कपूर रीमा से 5 साल बड़े थे | इतना ही नहीं रीमा कई हमउम्र कलाकारों की माँ का किरदार निभा चुकी है |
शेफाली शाह
 
 
एक्ट्रेस शेफाली शाह मनोरंजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस है | साल 2005 में अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन की एक फिल्म आयी थी, ‘वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ | इस फिल्म में शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की माँ का किरदार निभाया था | जबकि अक्षय शेफाली से 5 साल बड़े है |
अनुष्का शेट्टी
 
 
साउथ इंडियन सिनेमा की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में अहम किरदार निभाया था | फिल्म में उन्होंने प्रभास की माँ का किरदार निभाया था | जबकि असल में अनुष्का प्रभास से 2 साल बड़ी है | वैसे बाहुबली से पहले आयी फिल्मो में अनुष्का और प्रभास कपल का किरदार भी निभा चुके है |