Breaking News

बेहद चमत्कारी होता है कामधेनु शंख, घर में रखने मात्र से खुशियों से भर जाता है घर

हमारे हिन्दू धर्म में शंख को बेहद ही पवित्र माना गया है | पूजा पाठ में शंख का वादन आवश्यक रूप से किया जाता है | वैसे तो शंख कई प्रकार के होते है | लेकिन उच्च श्रेणी के प्रमुख शंख 3 प्रकार के बताये जाते है, जिनमे वामावर्ती, दक्षिणावर्ती और मध्यवर्ती शंख शामिल है | इन शंखो में एक कामधेनु शंख के बारे में भी बताया जाता है, जो कि बेहद दुर्लभ क़िस्म का होता है | ये शंख गाय के मुख के सम्मान होता है, जिस वजह से इसे कामधेनु शंख कहा जाता है |
वैसे मान्यताओं के अनुसार इस शंख को बेहद ही चमत्कारी माना गया है, इससे कई प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते है | आज हम आपको इन्ही शुभ फलो के बारे में बताने जा रहे है |
घर में कामधेनु शंख रखने से लाभ
 
 
मान्यताओं के अनुसार कामधेनु शंख बेहद ही शुभ होता है | घर में इस शंख को रखने वाले लोगो पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है | प्राचीन कथा के अनुसार महर्षि पुलस्त्य और ऋषि वशिष्ठ ने माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इसी शंख से पूजा की थी | जिसके बाद उन पर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसी थी |
मनोकामना पूरी
 
 
कामधेनु शंख मनोकामना पूर्ति के लिए जाना जाता है | घर में रोजाना पूजा पाठ के दौरान इस शंख का प्रयोग करने से मनोकामना पूर्ण होती है | यदि आप अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करना चाहते है, तो आप कामधेनु शंख का पूजा में अवश्य प्रयोग करे |
मोक्ष प्राप्ति
 
 
कामधेनु शंख को बेहद ही शक्तिशाली बताया गया है | कामधेनु शंख में 33 कोटि देवी देवताओ का समाहन माना जाता है | ऐसा माना जाता है कि इस शंख का दान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है | इसीलिए आप भी किसी शुभ अवसर पर मंदिर में कामधेनु शंख का दान अवश्य करे |
टिकेगा धन
 
 
यदि आपके घर में धन नहीं टिक पाता है | आये दिन नए खर्चे सामने आते रहते है, तो आप धन रखने के स्थान या तिजोरी में कामधेनु शंख भी रखे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन भी टिकेगा |
मनोबल में वृद्धि
 
 
कामधेनु शंख को मनोबल, मानसिक शक्ति और तर्कशक्ति में वृद्धि करने वाला बताया गया है | कामधेनु शंख की पूजा करने से मनुष्य का मानसिक बल बढ़ने लगता है | इसीलिए आप भी कामधेनु शंख की पूजा करे | इसके लिए आप कामधेनु शंख को शुद्ध जल से साफ़ कर, सफ़ेद कपडे पर रखे | अब शंख पर फूल अर्पित करे और समीप दीपक जलाये | फिर आप इस मंत्र का जाप करे | “ऊँ नमः गोमुखी कामधेनु शंखाय मम् सर्व कार्य सिद्धि कुरु-कुरु नमः।”