Breaking News

बेहद खूबसूरत, फिर भी लड़कों के लिए तरस रही हैं यहां कुंवारी लड़कियां!

कहते हैं कि लड़की खूबसूरत और जवां हो तो उसे प्यार करने वाले लड़कों की कमी नहीं होती लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी हैं जहां ऐसा नहीं है बल्कि लड़कियों का शादी करना ही सबसे मुश्किल काम है। बेहद खूबसूरत होने के बावजूद वहां की लड़कियां लड़कों को तरस रही हैं।

 

जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्राजील में बसे नोइवा दो कोरडेएरो कस्बे (town of Noiva do Cordeiro) की जो पहाड़ों के बीच बसा एक छोटा सा गांव है। यह कस्बा जितना खूबसूरत है उतनी ही कमसिन यहां की जवान लड़कियां भी है लेकिन बावजूद इसके यहां रहने वाली 20 से 35 साल की हजारों खूबसूरत लड़कियां शादी करने के लिए कुंवारे लड़कों की तलाश कर रही हैं लेकिन शादी के लिए उन्हें लड़के ही नहीं मिल रहे हैं।

PunjabKesari

ऐसा नहीं है कि कस्बे में लड़के नहीं हैं, लेकिन ज्यादातर लड़के कस्बा छोड़कर शहर चले गए हैं। इसलिए गांव को समृद्ध करने की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर आ गई है। इस कस्बे में रहने वाली लड़कियां प्यार और शादी का सपना संजोती हैं लेकिन सिर्फ शादी के लिए कस्बा नहीं छोड़ना चाहती और विडंबना यह है कि यहां लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या बेहद कम है। वहीं यहां कि लड़कियां यह भी चाहती हैं कि दूसरे गांवों के लड़के उनके साथ शादी करें लेकिन उनके साथ यहीं बसे। बस इसी के चलते लड़कियों को शादी के लिए लड़के नहीं मिल रहे हैं।

PunjabKesari

इस गांव में यह सारी समस्या लड़के और लड़कियों की जन्म दर में असमानता की वजह से पैदा हुई है। लड़कों की कमी होने की वजह से यहां महिलाओं का राज चलता है। यहां तक कि महिलाओं के बनाए नियमों के मुताबिक ही पुरुषों को चलना पड़ता है।

PunjabKesari

अब भई अगर इनको शादी करनी हैं तो दूसरे गांव के लड़कों को यहां बसने के लिए मनाना पड़ेगा नहीं तो खुद दूसरे गांव जाना पड़ेगा। वरना इनकी जवानी भई ऐसै ही ढल जाएगी।