Breaking News

हर किसी की ट्रेवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए भारत की ये 4 खूबसूरत जगह

भारत एक विशाल और खूबसूरत देश हैं जिसके सम्पूर्ण भ्रमण पर जाया जाए तो एक जिंदगी भी कम पड़ जाए। हर क्षेत्र की अपनी अलग संस्कृति और खूबसूरती हैं जो दिल को लुभाती हैं। हर कोई घूमने जाना पसंद करता हैं, हांलाकि इस कोरोना के चलते लंबे समय से यात्राओं पर विराम सा लग गया है। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी न्यू नार्मल में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में सभी की एक ट्रेवल लिस्ट होती हैं कि उन्हने घूमने के लिए इन जगहों पर तो जाना ही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो हर किसी की ट्रेवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,travel list places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रेवल लिस्ट की जगह

उत्तराखंड

उत्तराखंड भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर आपको स्वर्ग का अनुभव होगा। हर साल हजारों सैलानी उत्तराखंड घूमने आते हैं। उत्तराखण्ड में भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जैसे नैनीताल, मसूरी, देहरादून, कौसानी इत्यादि। इसके अतिरिक्त यहाँ कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान भी हैं। यहां की वादियों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आपको अपनी ट्रेवल लिस्ट में उत्तराखंड को जरूर शामिल करना चाहिए।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,travel list places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रेवल लिस्ट की जगह

हिमाचल प्रदेश

भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में हर समय सैलानियों का तांता लगा रहता है। हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है जो अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता हैं। कोरोना वायरस की वजह से पिछले काफी समय से हिमाचल में सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगी हुई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। आपको अपनी ट्रेवल लिस्ट में हिमाचल प्रदेश को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको यहां घाटियाँ, घनी हरियाली व सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलेंगे।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,travel list places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रेवल लिस्ट की जगह

गोवा

गोवा भारत की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों में से एक है। गोवा में हर साल हजारों सैलानी आते हैं। अगर आप गोवा जाकर एक बेहतरीन याद को सँजोना चाहते हैं तो अक्टूबर से जनवरी का समय सबसे उचित माना जाता है। आपको गोवा को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। गोवा के खूबसूरत नजारों का दृश्य देख आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां सिर्फ खूबसूरत इलाके ही नहीं, बल्कि पर्यटन से जुड़ी हर तरह की सुविधाएं भी हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,travel list places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, खूबसूरत पर्यटन स्थल, ट्रेवल लिस्ट की जगह

केरल

केरल प्रांत पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है, इसीलिए इसे ‘God’s Own Country’ अर्थात् ‘ईश्वर का अपना घर’ नाम से पुकारा जाता है। केरल दक्षिण भारत एक खूबसूरत राज्य है। कोरोना वायरस की वजह से केरल में अभी सैलानियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आपको केरल को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। केरल के सुंदर नजारे देख आपका दिल खुश हो जाएगा। यहाँ अनेक प्रकार के दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें देखने देश-विदेश से असंख्य पर्यटक भ्रमणार्थ आते हैं।