Breaking News

बिहार की सबसे अमीर प्रत्याशी हैं मनोरमा यादव, बाहुबली नेता ने जबरन रचाई थी शादी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के शुरू होने के अब सिर्फ सात दिन ही बचे हैं। 28 अक्टूूबर को पहले चरण का चुनाव होना है। सभी प्रत्याशी चुनाव में खड़े होने के लिए नामांकन कर रहे हैं। पहले चरण में सबसे अमीर प्रत्याशियों में मनोरमा यादव (Manorma Yadav) का नाम सामने आया है। मनोरमा करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं। अपने नामांकन में मनोरमा ने 89.77 करोड़ रुपए का उल्लेख किया है। मनोरमा गया के अतरी सीट से चुनाव लड़ेंगी। वह जदयू की मजबूत नेता हैं। मनोरमा बाहुबली नेता बिंदेश्वरी उर्फ बिंदी यादव की पत्नी हैं। बिंदी की इसी साल कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। बिंदी और मनोरमा की शादी की स्टोरी काफी दिलचस्प है। आइए बताते हैं..

जबरन हुई मनोरमा की शादी
बिंदी यादव ने मनोरमा यादव के साथ जबरन शादी की। मनोरमा का परिवार नहीं चाहता था कि वह बिंदी जैसे अपराधी से शादी करें, लेकिन बिंदी यादव ने मनोरमा से शादी करने की ठान ली थी और उसने जबरन मंदिर में मनोरमा से शादी रचाई। मनोरमा एक पंजाबी ड्राइवर की बेटी थी। उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे जो अक्सर गया हाईवे एक ढाबे में खाना खाने के लिए रुकते थे। तभी उन्हें उस ढाबे की मालिक की बेटी कबूतरी देवी से प्यारा हो गया और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद मनोरमा के पिता वहीं बस गए।

माता-पिता थे शादी के खिलाफ
इस तरह मनोरमा पंजाबी पिता और बिहारी मां की बेटी थी। बंदी यादव और मनोरमा की मुलाकात बाराचट्टी में हुई। उस वक्त मनोरमा बाराचट्टी के एक स्कूल में पढ़ रही थीं। तभी बिंदी यादव का भी कई बार बाराचट्टी में चक्कर लगना शुरू हो गया। मनोरमा को देखते ही बिंदी का उन पर दिल आ गया और वह मनोरमा के घर शादी का रिश्ता भेज दिया। हालांकि, मनोरमा के पिता बिंदी के अपराधिक मामलों से वाकिफ थे, इसलिए वह इस शादी के एकदम खिलाफ थे।

बेटा भी निकला अपराधी
लेकिन, बिंदी यादव किसी भी हाल में मनोरमा से शादी करने वाले थे। इसलिए वह मनोरमा के परिवार पर शादी का दबाव बनाने लगे। 1989 में जबरन बिंदी यादव ने मनोरमा से देवघर के बैजनाथ मंदिर में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है जोकि अपने पिता की ही तरह अपराधिक मामलों से प्रेरित है। फिलहाल, वह 2018 से गया रोडरेज केस में जेल की सजा काट रहा है।