Breaking News

बिग बाॅस के घर में भोजन को लेकर कोहराम, सनी लियोनी होंगी मेहमान

बिग बाॅस 14 में कलाकार मनोरंजन के साथ हास्य विनोद का लगातार तड़का लगा रहे हैं। कुछ नये कलाकारों के आने से उत्सुकता बढ़ती जा रही है। बिग बॉस 14 में उन मामलों पर भी घेरा जा रहा है जो शायद पहले कभी उठाए भी नहीं जाते थे। कंटेस्टेंट के खाने पर भी विवाद होने लगे हैं। तंज कसा जाता है कि ये ज्यादा खाता है और ये कम। भोजन के प्रति इस तरह की बातें होना लुभाने का प्रयास है। इस सप्ताह पहली बार सलमान खान के सामने अधिक भोजन करने का मुद्दा उठाया जाएगा। सभी घरवाले विकास गुप्ता को अपने निशाने पर ले लेंगे। सभी एकमत होकर बताएंगे कि घर में विकास सबसे ज्यादा खाते हैं। उनके ज्यादा खाने की वजह से राशन जल्दी खत्म होता है और दूसरों को भी दिक्कत होने लगती है। सबसे पहले अधिक भोजन का मुद्दा अली गोनी उठाएंगे और विकास को आईना दिखाने की कोशिश करेंगे।

जब विकास ऐलान कर देते हैं कि वह घर पर अपना खाना खुद ही पकाएंगे। इस पर बिफरे अली गोनी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं। अली कहते हैं एक इंसान अपने लिए खुद पकाएगा और बाकी 11 साथ में बनाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है। आप हमेशा ऐसे ही क्यों टपक जाते हो। जब अली का गुस्सा शांत होता है तब निक्की तंबोली मैदान में कूंद पड़ती हैं। वह भी विकास पर ही अपना निशाना रखती हैं और उन पर चाय पत्ती चुराने का आरोप लगा देती हैं। चाय पत्ती चोरी के आरोप पर विकास गुप्ता कहते हैं कि मैंने कभी भी चाय पत्ती नहीं चुराई क्योंकि मुझे चाय पीना ही पसंद नहीं है।

अब इस विवाद पर सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है, वो देखना दिलचस्प रहेगा। वैसे दर्शकों के लिए वीकेंड पर एक और सरप्राइज दिखने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल एक sunny को देखा जा सकता है। सनी एक स्पेशल टास्क के लिए घर में एंट्री लेने जा रही हैं। सनी लियोनी ने रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। अब वे एक मेहमान के रूप में सीजन 14 में नजर आने वाली हैं। उन्हें क्या टास्क दिया जाएगा ये अभी के लिए गोपनीयता बरकरार है।