Breaking News

बांदा पहुंचे अखिलेश यादव, बोले बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चित्रकूट में अपना दो दिन का दौरा खत्म कर शनिवार को बांदा पहुंचे। बांदा में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया।

अखिलेश की मौजूदगी में महोबा के पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह सपा में शामिल हुए। अखिलेश ने कहा बुंदेलखंड से दुखभरी खबरें आती हैं। यहां किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। ठंंड से भी मौतें हो रही हैं।

किसान के धरना प्रदर्शन करने पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसानों से बात करेगी पर एमएसपी नहीं देगी। सरकार किसानों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा सपा पूरे प्रदेश में अब युवाओं की तरक्की के लिए कार्यक्रम चलाएगी।