Breaking News

फैंस के बीच छाया नोरा फतेही का साल 2020 का आखिरी डांस वीडियो, कहा- धमाकेदार होगा अगला साल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस की वजह सें सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ अपनी डांसिंग वीडियो से सोशल मीडिया पर आग लगा देती हैं, जिस वजह से फैंस भी नोरा को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो वहीं, नोरा भी फैंस को खुश रखने के लिए अपना डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब नोरा ने साल 2020 के आखिरी समय में एक स्पेशल डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नोरा ‘दिलबर गर्ल’ के अंग्रेजी वर्जन पर डांस कर रही हैं, जो काफी मजेदार है।

दरअसल, इस वीडियो को नोरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह कोरियोग्राफर रजित देव के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुएनोरा ने कैप्शन में लिखा, ‘2020 का आखिरी वीडियो, अगला साल धमाकेदार होने वाला है, इसके लिए इंतजार कीजिए।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा इसमें काफी धमेकादार डांस कर रही हैं। उसके सभी स्टेप्स काफी एनरजेटिंक है। दूसरी तरफ वीडियो में नोरा हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं। वह प्रिंटेड टी-शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और पिंक कैप में नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को पागल कर रह है, जिस वजह फैंस नोरा के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CJYZGETJ9YY/?utm_source=ig_embed

एक फैन ने नोरा की वीडियो पर लिखा, ‘क्या डांस है।’ एक ने लिखा, ‘हाय गर्मी।’ इसके साथ ही यूजर्स हार्ट और फायर बनाकर कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने वीडियो पर अमेजिंग और WOW जैसे कमेंट किए। बता दें कि पिछले दिनों नोरा फतेहा का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हुआ था। जिसमें नोरा का धमाकेदार डांस था। इस गाने को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने गाया था। इस गाने ने यू-ट्यूब पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े है।