Breaking News

नीतू कपूर ने कुछ इस खास अंदाज में परिवार संग सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और दिवंगत ऋषि कपूर(rishi kapoor) की पत्नी नीतू कपूर(Neetu Kapoor) आज गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन(Birthday) मना रही हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार नजर आया। वहीं उनके साथ रणबीर कपूर(Ranbeer kapoor) की गर्लफ्रैंड आलिया भट्ट(Alia bhatt) भी अपनी मां और बहन के साथ पार्टी में नजर आई।

कई फिल्मों में किया अभिनय

बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर9Neetu kapoor) का आज यानी गुरुवार को जन्मदिन है। नीतू सिंह ने अपनी एक्टिंग और दमदार फिल्मों के जरिए लोगों के दिलो में एक अलग जगह बनाई है। आज भी उनके लाखों फैंस है। बात करें नीतू सिंह के करियर की तो उन्होंने 8 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों जैसे सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी में काम किया हैं।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की फोटोज

बता दें कि नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर(ridima kapoor) ने सोशल मीडिया(Social media) पर जन्मदिन की फोटो शेयर की है। जिसमें पूरी कपूर फैमिली नजर आ रही है। नीतू ने बुधवार की रात परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणधीर कपूर, करीना, करिश्मा कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आई।

इन तस्वीरों में सभी काफी इंजॉय करते नजर आ रहे है। वहीं जहां एक तरफ नीतू कपूर अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में एक्टर रणबीर कपूर अपनी मम्मी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

 

खली ऋषि कपूर की कमी

जाहिर है कि नीतू के हर जन्मदिन पर उनके साथ उनके पति ऋषि कपूर साथ रहते थे। ऐसे में उनकी कमी सभी को खल रही है। लेकिन परिवार ने उनकी इस कमी को पूरा करने की कोशिश की।

फोटो के साथ लिखा कैप्शन

वहीं रिद्धिमा ने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक सेल्फी पोस्ट की है। इस फोटो में नीतू अपने दोनों बच्चों के साथ दिख रही हैं। वहीं तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने एक कैप्शन भी लिखा है, ‘मैं और मेरे अपने…जन्मदिन मुबारक हो मां! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’।

पूरा कपूर परिवार आया नजर

साथ ही रिद्धिमा ने एक ग्रुप तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसके ऊपर उन्होने हार्ट इमोजी बनाते हुए फैमिली लिखा है। तस्वीर में नीतू कपूर, रिद्धिमा, रणबीर, भरत साहनी, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, बबीता, करिश्मा-करीना, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आदर और अनीसा जैन, कुणाल कपूर नजर आ रहे हैं।