Breaking News

नागपुर के बाद अब इस शहर में लगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

महाराष्ट्र में कोरोना (Coronavirus in Maharashtra) लगातार अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पुणे में भी रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय कर लिया है। पुणे में 31 मार्च तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। साथ ही अकोला जिला प्रशासन ने सोमवार तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। वहीं इससे पहले सरकार ने नागपुर (Nagpur) में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का निर्णय किया था।

पुणे में नाइट कर्फ्यू के दौरान 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और बार को रात 10 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है। रात 10 से 11 बजे तक होम डिलिवरी सर्विस चालू रहेगी। साथ ही होटल-रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे। इस दौरान मॉल, बाजार, सिनेमाहॉल को भी रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। शादी समारोह और तेरहवी में केवल 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है।

महाराष्ट्र के अकोला (Akola) में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण अकोला जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। अकोला में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4849 है। पिछले दस दिनो में जिले में लगभग 4 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। अकोला शहर में सभी प्रकार की दुकानें सुबह 9 से शाम तक 5 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। हफ्ते के 5 दिन दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे खुलेंगी और हर शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।