Breaking News

देवबंद : बजरंग दल नेता विकास त्यागी की माता को गांव बास्तम में आयोजित शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : सुरेंद्र सिंघल/गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। बजरंग दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक विकास त्यागी की माता राजबाला देवी की शोक सभा गांव बास्तम में आयोजित हुई। शोक सभा में देवबंद क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ-साथ काफी संख्या में लोगों ने गांव बास्तम पहुंचकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिला कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी सुरेंद्र सिंघल, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन परविंदर चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, पद्म सिंह प्रचार प्रमुख आरएसएस, जिला मंत्री पंकज त्यागी, जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर, पत्रकार  दिवेश त्यागी,  वरिष्ठ सपा नेता  कार्तिकेय राणा, वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल, सपा नेता दीपक उर्फ बोबी त्यागी, भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र आदि ने शोक सभा में शामिल होकर बजरंग दल नेता विकास त्यागी की माता राजबाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।