Breaking News

देवबंद नगर की होनहार बेटी वाणी शर्मा ने मंडल स्तरीय कौशल थॉन प्रतियोगिता में कौशल ब्यूटी थेरेपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वाणी शर्मा को स्वर्ण पदक से किया गया सम्मानित

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। देवबंद नगर की होनहार बेटी वाणी शर्मा ने मंडल स्तरीय कौशल थॉन प्रतियोगिता में कौशल ब्यूटी थेरेपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वाणी शर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। कौशल ब्यूटी थैरेपी में स्वर्ण हांसिल कर नगर का नाम रोशन करने वाली वाणी शर्मा नगर की मिश्रा कालोनी निवासी अधिवक्ता प्रदीप शर्मा की पुत्री हैं।
उन्होंने बताया कि वाणी का लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे पहले वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी ब्यूटी थेरेपी में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने वाणी को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति भेंटकर सम्मानित किया है। वाणी की इस सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल,अमित सिंघल एडवोकेट,अनुपम वशिष्ठ एडवोकेट,परमवीर कौशिक, पंकज शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।