Breaking News

देवबंद चीनी मिल ने 27 मार्च तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किया

रिपोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।

देवबंद। देवबंद की त्रिवेणी चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में जनपद में आगे चल रही है। देवबंद चीनी मिल इकाई के यूनिट हैड पुष्कर मिश्र ने आज बताया कि देवबंद चीनी मिल की ओर से 21 से 27 मार्च तक गन्ना मूल्य के भुगतान के रूप में 21 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। 

पुष्कर मिश्र ने इसी के साथ देवबंद चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों से अपील की है कि वह अच्छी फसल के लिए 0238 के अलावा दूसरी अन्य उन्नत प्रजातियों के गन्ने की बुआई करें। इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पुष्कर मिश्र का कहना था कि गन्ना प्रजाति 0238 बीमार हो चुकी है और इस प्रजाति के गन्ने में रेड रोट का रोग लग चुका है। उधर जिला गन्नाधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने आज कहा कि जिले की चीनी मिलें खेतों में गन्ना रहने तक चलेंगी।