Breaking News

दुनिया के ऐसे जीव जो मरकर हो सकते है जिंदा,जानिए ऐसे लेते है पुनर्जन्म

जो भी प्राणी जन्म लेता है उसे एक ना एक दिन मृत्यु को प्राप्त होना ही पडता है ये एक साशवत नियम है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे है जो मरकर जिंदा हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार हम बात कर रहे हैमैक्सिको की झील में पाए जाने वाला मैक्सिकन एक्‍सोलॉटल नाम का एक जीव की जो वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्‍य बना हुआ है। इस जीव के बारे में कहा जाता है कि ये मरकर जिंदा हो जात है।इसका जीवन पानी और जमीन दोनों जगह पर आसानी से रहने में सक्षम है।ये जीव छिपकली जैसा दिखता है।ये अपने अंगों के खत्म होने या कट जाने के बाद उनको दोबारा उगा लेता है।वैज्ञानिकों के एक शौध में सामने आया है कि अगर इस जीव का कोई अंग अगर कट जाए या किसी कारणवश न रहे तो हफ्ते भर में ही यह हड्डी, नस और मांस के साथ उस अंग को फिर से उसी जगह पर उगाने में सक्षम होता है।एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है कि एक्‍सोलॉटल अपनी रीढ़ की हड्डी में लगी चोट को भी ठीक करने में सक्षम होता है। यहां तक की अगर वो टूटी नहीं है तो ये सामान्‍य रूप से काम भी करता रहता है।इतना ही नहीं यह जीव अपने शरीर पर घाव के निशान छोड़े बिना ही यह दूसरे ऊतकों जैसे रेटिना को भी ठीक कर लेता है।वैज्ञानिक लगभग 150 सालों से लैब में इस जीव को और प्रभावशाली बनाने में लगे हुए है और उसकी जैविक क्रियाओं का पता लगाने की कोशिश में लगे हुए है।