Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी, रूस ने पलटवार कर ऐसे दिया जवाब

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का रविवार चैथा दिन है। यूक्रेन में कई प्रांतों में भीषण लड़ाई चल रही है। रूसी सेना धीरे-धीरे राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। रूसी फौजों ने कीव की घेराबंदी कर ली है। कीव पर लगातार तेज हमले हो रहे हैं। कीव से शहर से चार किलोमीटर बाहर रूस की फौज कार्रवाई कर रही है। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। युद्ध भयावह मोड़ पर पहंुच चुका है। बेलारूस ने रूस को अपने यहां परमाणु हथियार तैनात करने की स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से दुनिया सहम गयी है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बेलारूस के इस कदम का विरोध किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बेलारूस से कहा है कि वह इस लड़ाई में रूस का साथ न दे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगला विश्व युद्ध हो सकता है, क्योंकि रूस यूक्रेन में लगातार हमले कर रहा है। इस युद्ध की बहुत भयावह तस्वीर होगी।

 

संपत्ति फ्रीज पर रूस का पलटवार

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कई देशों ने पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है। रूस ने दूसरे देशों की संपत्तियां फ्रीज करना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की संपत्ति फ्रीज करने का ऐलान कर दिया था लेकिन अब पुतिन ने भी इसका पलटवार करते हुए कहा है कि वह भी विदेशियों और विदेशी कंपनियों की संपत्ति फ्रीज करके अपने लोगों और कंपनियों की संपत्ति की अंतरराष्ट्रीय जब्ती का जवाब देगा। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को यूक्रेन में एक समझौते पर सभी जरूरी कदम उठा रहा है। उन्होंने तुर्की के अपने समकक्ष से बात करते हुए कहा कि हम इस मसले पर लगातार नजर रख रहे हैं। जल्द ही समाधान निकलेगा।

ग्रीस के 10 लोगों की मौत, रूसी राजदूत तलब

यूक्रेन-रूस युद्ध में ग्रीस के नागरिक मारे गये हैं। यूक्रेनी शहर मारियुपोल के पास रूसी बमबारी से ग्रीस के 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो हुए हैं। ग्रीस ने रूस के राजदूत को तलब किया है। ग्रीस के प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे 10 निर्दोष लोग नागरिक मारियुपोल के पास हुए रूसी हवाई हमलों में मारे गए हैं। अब इस बमबारी के बंद कर देना चाहिए। ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बमबारी सरताना और बुगास गांवों के बाहरी इलाके में हुई और इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है।

खारकीव में गैस पाइलपाइन ध्वस्त

यूक्रेन-रूस में युद्ध अब खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना ने गैस पाइपलाइन उड़ा दी है। गैस पाइपलाइन बर्बाद होने के बाद बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन पर हमला करने के लिए दुनियाभर में रूस को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रूस में बार और शराब की दुकानों में भी अलग तरीके से रूस का विरोध हो रहा है।

रूस ने चार देशों के लिए बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

रूस ने अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है। इससे पहले इन देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का ऐलान किया था।