Breaking News

झारखंड में IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, कई जख्मी

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव में विस्फोट की सूचना आ रही है। खबर है कि विस्फोट में झारखंड जगुवार के 2 जवान शहीद हो गए हैं, और कई जवान घायल हुए हैं।

घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है। सूचना के मुताबिक हालांकि इस घटना की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है|