Breaking News

जानिए क्या कहता है आज आपका राशिफल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज आपको मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | परिवार के साथ भविष्य में तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बना सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज दिन ठीक बीतेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे अधिक व्यस्त रहेंगे | आज कुछ नए लोगो से मुलाकात आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेगी | दाम्पत्य जीवन में आज कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, हालाँकि आप स्थिति को संभाल लेंगे |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर की गयी मेहनत रंग लाएगी, जिस वजह से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज ऑफिस में आप सहकर्मियों के साथ अच्छे से पेश आये | प्रेम जीवन में आज किसी बात को लेकर प्रिय नाराज हो सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | कामकाज को लेकर आपको आज के दिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | ऑफिस में कार्यभार में वृद्धि होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने काम को लेकर आज आप सीनियर की मदद ले सकते है | आज किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव से घिर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रह सकता | आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्कता बरते |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे | परिवार में लम्बे समय से चल रहा तनाव आज दूर करने में सफल होंगे | आज जीवनसाथी आपकी किसी काम में मदद करने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातको को अपने बारे में घर में बात करने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन आंशिक रूप से फलदायी साबित होगा | आज किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज किसी काम में अनुमान से अधिक धन खर्च होने वाला है | जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा होने की सम्भावना है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | जिस वजह से आपके कामो में भी फुर्ती देखने को मिलेगी | कामकाज के सिलसिले में आज दिन अच्छा बीतेगा | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई व्यथा शेयर कर सकता है, आप मिलकर उसका हल निकालेंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है | आज लम्बे समय बाद परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते है | आज वाणी पर काबू रखे, मित्र के साथ इसे लेकर अनबन हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | आज आपका कहीं निवेश किया गया धन बड़ा फायदा करवाने वाला है | शाम के समय से किसी से बहस हो सकती है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है | घर में बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी काम के पुरे होने की वजह से राहत महसूस करेंगे | आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उसे अपनी सूझबूझ से निपटा लेंगे | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है | नए साझेदार जुड़ सकते है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन थोड़ा भारी रहने वाला है | परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आप पर आने वाली है, आप तैयार रहे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |