Breaking News

जानिए कौन है सुषमा स्वराज की बेटी, ललित मोदी की लीगल टीम में भी शामिल था बांसुरी का नाम

भारतीय जनता पार्टी(BJP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज(Sushma Swaraj) अब हमारे साथ नहीं है। अचानक से उनके इस दुनियां से जाने पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ उठी थी। सुषमा स्वराज ने साल 1975 में सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील ईस्वी से शादी रचाई थी। शादी के बाद उनके एक बेटी भी हुई थी, जिसका नाम दोनों ने बांसुरी कौशल (Bansuri kaushal) रखा। आज हम सुषमा की बेटी बांसुरी के बारे में बात करेंगे।

क्रिमिनल लॉयर हैं बांसुरी

सुषमाबांसुरी स्वराज ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से  अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बांसुरी ने इनर टेंपल से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त किया। अब वो एक क्रिमिनल लॉयर है, जो दिल्ली हाईकोर्ट के साथ-साथ भारत के सुप्रीम कोर्ट में काम कर रही है। लोंगो की नज़र में बांसुरी तब आई जब वो IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में शामिल थीं, क्योंकि ललित मोदी ने जिन आठ लोगों को ट्वीट करके बधाई दी थी, उनमें बासुंरी का नाम भी शामिल था, हालांकि बाद में सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके सबकी क्लास लगाते हुए कहा था कि बांसुरी एक वकील है और उसने अपना केस लड़ा है, इसके अलावा वो किसी को नहीं जानती। bansuri-swarajआपको बता दें कि बांसुरी के साथ साथ जिन 8 लोगो का नाम उन्होंने लिखा था उसमें महमूद अब्दी, वेंकटेश दोंद, अंकुर चावला के साथ-साथ अभिषेक सिंह, डॉक्टर आर मराठा, बियांका हेमरिच, अभिषेक सिंह और रोज अग्रेशन भी शामिल थे।

ललित मोदी की कर रही थी मदद

sushma

एक समय में खबर आई थी कि बांसुरी स्वराज, ललित मोदी की मदद कर रही है, लेकिन साल 2014 में हाईकोर्ट ने ललित मोदी के पासपोर्ट को बहाल कर दिया था। अदालत में मौजूद होने के चलते बांसुरी कौशल ने पासपोर्ट के मामले में उनकी काफी मदद की थी, जिसके बाद ललित मोदी ने अपने टीम को बधाइयां दी। आपकों बता दें कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति भी क्राइम वकील थे। स्वराज कौशल साल 1990 से 1993 के समय मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हैं।