Breaking News

जानिए आखिर सोशल मीडिया पर क्यों लगाई जा रही है शाहीद अफरीदी की क्लास

ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ जंग में समस्त मानवजाति को बचाने की दिशा में संपूर्ण प्रयास कर रही है, तो ऐसी स्थिति में भी पाकिस्तान के नुमाइंदों को कश्मीर राग अलापने से कोई गुरेज नहीं है। अभी ताजा मामला शाहीद अफरीदी से जुड़ा हुआ आया है। दरअसल, उन्होंने ऐसे संवेदनशील समय में ऐसा ट्वीट किया है, जिसके लिए उन्होंने चौतरफात आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कश्मीर को लेकर ऐसा ट्वीट किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपना रिएक्शन देकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल, शाहीद ने कश्मीर के संदर्भ में ट्वीट कर कहा कि, ‘ ‘कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। कश्मीर को बचाएं।’ वहीं उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया भारतीयों ने पसंद नहीं किया और फिर उनकी जमकर क्लास लगा दी है। इस बीच एक यूजर ने उनके ट्वीट की  आलोचना करते हुए कहा कि , ‘बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। बलूचिस्तान को बचाएं।’ वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।’

आपको बता दें कि ऐसा पहली मर्तबा नहीं है कि जब उन्होंने कश्मीर के संदर्भ में अपने ट्वीट को लेकर आलोचनाओं का सामना किया है बल्कि इससे पहले भी वे कई मर्तबा कश्मीर के संदर्भ में अपने ट्ववीट को लेकर अपनी किरकिरी करवा चुके है। इसी दौरान उनका यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब भारत सहित शेष विश्व में कोरोना का कहर बरप रहा है। अभी पूरे विश्व का ध्यान कोरोना को मात देने पर केंद्रीय है। ऐसी संवेदनशील स्थिति में उनका इस तरह से हर बार की तरह इस बार भी कश्मीर राग अलापना निंदनीय है।