Breaking News

जवानों के साथ PM मोदी की दीवाली, सेना के पराक्रम को किया याद, पढ़े उनके संबोधन की प्रमुख बातें

पुराने गमों को भुलाकर आज पूरा देश दीवाली को बड़े ही हर्षों-उल्लास के साथ मना रहा है। गलियां गुलजार.. चेहरों पर बहार.. दरख्तों पर रौकन.. देखते ही बन रहा है। कल तक मायूसी को ठिकाना बनाने वाले चेहरे पर आज दीवाली के बहाने ही सही मगर अपनी खुशियों का आशियाना संवारने में जुट गए हैं तो फिर इस खास मौके पर भला पीएम मोदी भी कहा पीछे रहने वाले थे। वे भी हर बार बार की तरह इस बार भी देश के वीर जवानों के साथ दीवाली मनाने पहुंच गए जैसलमेर। वहां जवानों से मुखातिब होते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। एक-एक करके सभी से मुखातिब हुए। इस मौके पर उनके चेहरे पर एक खास रौनक दिखी। जवानों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे थे।

इस बीच दीवाली की खुशी से लबरेज पीएम मोदी ने देश के नाम एक संदेश भी साझा किया है। इनके इस संदेश में वर्तमान के साथ-साथ अतीत की तस्वीर भी झलकती हुई दिखी। उन्होंने देश के वीर सपूतों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास आए बिना मेरी दीवाली अधूरी रहती है। जब तक, मैं आप सभी लोगों से मुखातिब न हो जाऊं… मेरी यह दीवाली अधूरी है…उन्होंने कहा कि आप हैं,  तो देश के ये त्योहार हैं। आप से ही ये देश है। यकीनन, वे सभी माता-पिता जिनके बच्चे सरहदों पर देश की हिफाजत में तैनात है। वे सभी असल में अभिनंदन के हकदार है। पीएम ने कहा कि देश की सरहद पर हो, आसमान पर हो या फिर समंदर में राष्ट्र रक्षा में जुटे हुए देश की बेटियां और बेटे, हर सुरक्षा बल, हर किसी को दीपावली के इस पावन पर्व पर नमन करता हूं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने लोंगेवाला को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सर्दियों में यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है तो वहीं गर्मियों में यह 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान को भी पार कर जाता है। इस पोस्ट के माध्यम से देश के वीर सपूत की वीरागाथा को स्मरण किया जाता है। पीएम ने कहा कि देश की सैन्य कुशलता को जब कभी-भी याद किया जाएगा तो बैटल ऑफ लोंगेवाला को हमेशा से याद रखा जाएगा। यह वह समया था, जब पाकिस्तान बांग्लादेश के लोगों पर जुल्म कर रहा थीा। जिससे पाक का घ़ृणित चेहरा समस्त विश्व में उजागर हुआ।

वहीं, इस सबसे पूरी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान ने हमारे पश्चिमी सीमा पर मोर्चा खोल दिया था।  उनको लगता था कि वो ऐसा करके पूरी दुनिया से अपना घृणित चेहरा छुपा लेंगे, लेकिन उन्हें इसके लेने के देने पड़  गए।  इस पोस्ट पर हमारे जवानों के पराक्रम की गूंज ने दुश्मनों का हौसला पस्त कर दिया। अगर, आज हमारा देश महफूज है, तो इसकी वजह साफ है कि  हमारे पास आपके जैसे बेटे और बेटियां है। बता दें कि पीएम मोदी हर वर्ष  देश के वीर जवानों के साथ दीवाली मनाते है। जब से उन्होंने पीएम का पदभार ग्रहण किया है, तब से वे हर वर्ष दीवाली का त्योहार मनाने के लिए जवानों के बीच जाते हैं।