Breaking News

जब लाल साड़ी पहनकर निकलीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, रेखा की खूबसूरती ने सबको दी मात

कहते हैं साड़ी में भारतीय नारी की छवि देखते ही बनती है। कोई भी स्त्री साड़ी पहनती है तो उसका लुक बेहद अच्छा लगता है। उसी तरह बॉलीवुड की हसीनाओं को साड़ी में देखकर सभी मोहित हो जाते हैं। इनके इस लुक की चर्चा में हमेशा ही होती है। चाहे कोई फेस्टिवल हो या कोई खास इवेंट, बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेसस साड़ी को ही प्राथमिकता देती हैं।

अगर बात करें लाल रंग की साड़ी की तो वह अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बना देती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है और इन फोटोज को देखकर आप भी उनके दीवाने बन जाएंगे।

DeepVeer Wedding: First visuals of Deepika Padukone in a red sareeएक्ट्रेस दीपिका ने लाल साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहन रखी है। दीपिका को इस लुक में देखकर उनकी फिल्म पद्मावत की याद आ जाती है। इस साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Four more guards in Rekha's area found coronavirus positive : Bollywood  News – News Reader Boardआप सभी जानते ही होंगे कि रेखा को कांजीवरम साड़ियां काफी पसंद हैं। उनको आपने अक्सर ही गोल्डन या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन उनका यह लुक बिलकुल ही अलग है। इस लाल रंग की साड़ी में रेखा की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उम्र का बढ़ना उनके लिए थम ही गया हो।

Karwa Chauth 2020: Shilpa Shetty Kundra to Priyanka Chopra Jonas, B-town  'suhagans' paint the town RED reeling in festive feelsशिल्पा शेट्टी अक्सर किसी त्योहार के मौके पर साड़ी में नजर आती हैं। जो फोटो आप देख रहे हैं यह उन्होंने पिछले साल करवाचौथ के मौके पर पहनी थी। ऐसा माना जाता है कि शिल्पा शेट्टी साड़ी को जितने अलग-अलग तरह से कैरी करती हैं वैसा शायद ही कोई करता हो। वेस्टर्न लुक हो या इंडियन लुक, शिल्पा दोनों में ही बेहद खूबसूरत लगती हैं।

Janhvi Kapoor looks hot in red saree with backless blouse at Umang 2020  event. - SpideyPosts : Top 10 of Hollywood and Bollywood Actresses, movies,  songs, videos, fashionवहीं जान्हवी कपूर ने दिवाली के मौके पर इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने वर्क किया हुआ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है और बालों को खुला छोड़ रखा है। उनका यह सिंपल लुक देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए थे।

Kriti Sanon's latest saree look is THE inspiration you need for Diwali |  Fashion News – India TVएक्ट्रेस कृति सेनन को साड़ी में देखकर उनका ग्लैमरस अवतार नजर आया। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। हाथों और कानों में ज्वैलरी के कारण उनका ये लुक बेहद पसंद किया जा रहा है।