Breaking News

घुसपैठ का आरोप लगा कर श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, 1 घायल

कथित घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों पर हमला करने का मामला सामना आया है। जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों के एक दल को कथित तौर पर निशाना बनाया है। मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, भारतीय मछुआरों ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस हमले में एक मछुआरा जख्मी बताया जा रहा है।

घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों पर कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला, एक जख्मी

भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों का खड़न किया है। उन्होंने कहा कि हम पर पत्थर फेंके गए और हमारे जाल को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है।

मछुआरों ने बताया कि उन पर न सिर्फ पत्थर फेंके गए बल्कि उनके मछली पकड़ने के जाल को भी फाड़ दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक श्रीलंका को इस घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।