Breaking News

किस्मत भी चमका सकते है जीरा और धनिया, बस करे ये आसान से उपाय

आप जानते होंगे कि खाने में धनिया और जीरा कितना बड़ा महत्व रखता है | थोड़ा सा धनिया और जीरा खाने का स्वाद कई गुना बड़ा देता है | लेकिन क्या आप जानते है, धनिया और जीरा केवल भोजन ही नहीं, भाग्य जगाने में भी काम आता है | तंत्र शास्त्र में इसके कुछ टोटके बताये गए है, जिनसे सुख शांति और समृद्धि पायी जा सकती है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही टोटको के बारे में बताने जा रहे है |
मिलेगा अटका पैसा
 
 
तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि आपका उधार दिया पैसा आपको नहीं मिल पा रहा है, तो आप ये उपाय करे | आप शुक्रवार के दिन एक कागज पर उस शख्स का नाम लिखे, जिसे आपने उधार धन दिया है | फिर इस पर थोड़ा सा सूखा धनिया डालकर पुड़िया बना ले | अब इस पुड़िया को बहते जल में प्रवाहित कर दे | इस उपाय से शीघ्र ही आपका उधार दिया धन प्राप्त हो जायेगा |
माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति
 
 
आप माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए ये उपाय करे | आप माँ लक्ष्मी के सामने एक लाल कपड़े पर एक मुट्ठी जीरा डाले और कुछ चांदी के सिक्के भी रखे | अब आप माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे | पूजा के बाद इस कपड़े को लपेटकर तिजोरी में रख दे | इससे आप पर शीघ्र ही माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी |
टिकेगा धन
 
 
यदि कई कोशिशों के बाद भी घर में धन नहीं टिक पा रहा है | या फिर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो आप ये उपाय करे | इसके लिए आप बुधवार के दिन गाय को हरा धनिया खिलाये | इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चो पर भी नियंत्रण आएगा |
नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति
 
 
यदि आपको घर में नकारात्मक शक्तियों के होने के अहसास होता है, तो आप ये उपाय करे | इसके लिए आप जीरे के कुछ दाने  ऊपर से 7 बार वार ले | फिर इन्हे अग्नि में डाल दे | ध्यान रहे इस उपाय को करते समय आपको कोई भी ना देखे | इस उपाय से आपको शीघ्र ही नकारात्मकता से मुक्ति मिल जाएगी |
घर में आएगी सुख शांति
 
 
यदि आपके घर में सुख शांति का अभाव है | आये दिन घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े होते रहते है, तो ये उपाय आपकी मदद करेगा | तंत्र शास्त्र के अनुसार आप थोड़ा सा सुख धनिया घर की पूर्व दिशा में रख दे, और वहां हनुमान चालीसा का पाठ करे | इससे घर में सुख शान्ति आएगी और घर के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा |