Breaking News

कांग्रेस के महिला मैराथन में दिखा लड़की हूं, लड़ सकती हूं जज्बा…

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। महिला मैराथन दौड़ का इकाना स्टेडियम सेक्टर-7 में आयोजित किया गया। प्रियंका गांधी का नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को साकार करने के लिए आयोजित मैराथन को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह दिखा। महिला मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में लड़कियों ने भाग लिया। लगभग पांच किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ हुई। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ का स्लोगन रखा गया। मंच पर कांग्रेस के राजीव शुक्ला, अजय लल्लू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मैराथन में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नारों का युवाओं में खासा उत्साह है। जिसके कारण युवा कांग्रेस पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह नारा देश की आधी आबादी को कांग्रेस की ओर मोड़ रहा है जो चुनाव आते-आते कांग्रेस के वोट में तब्दील हो जाएगा। लखनऊ में महिला मैराथन को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान महिलाओं और लड़कियों की काफी भीड़ रहे।

इस दौरान प्रियंका ने ट्वीट किया कि जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। झांसी में लड़कियों ने शानदार महिला मैराथन दौड़ में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि हौसलों की उड़ान को भला कोई कैसे रोक सकता है। हक की आवाज को भला कोई कैसे दबा सकता है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं।