Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमिताभ-अक्षय को दी धमकी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बनी मुद्दा

महाराष्ट्र की प्रदेश सरकार अब बाॅलीवुड कलाकारों को धमकी देने लगी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नये अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि यदि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे फिल्म कलाकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नहीं बोले तो महाराष्ट्र में उनकी फिल्मों की सूटिंग नहीं होने दी जाएगी। यह धमकी से बाॅलीवुड के कलाकारों को सोचना होगा। नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि यदि ये ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर कोई रुख नहीं अपनाते हैं तो राज्य में उनकी फिल्मों के प्रदर्शन और शूटिंग की इजाजत नहीं दी जाएगी। नाना पटोले ने कलाकारों के व्यवसाय को लेकर भी धमकी दी है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह के बयान को पटोले का पब्लिसिटी स्टंट बताया है। पटोले ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने यूपीए के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर ट्वीट किया था। अब वे इस मुद्दे पर खामोश हैं। पटोले ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोग काफी प्रभावित हुए हैं जिसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान अपने ट्वीट के जरिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आलोचना की थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख ने सवाल किया कि अब वही अभिनेता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर चुप क्यों हैं? उन्हें भी जनता के दुख-दर्द के बारे में बोलना चाहिए। पटोले ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बावजूद ईंधन की कीमतों को कम और नियंत्रित रखा। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने तब ट्वीट करते हुए डिमांड की थी कि ईंधन को 5-10 रुपए में बेचा जाए। अब पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार क्यों ईंधन की कीमत बढ़ा रह है? अब वे क्यों ट्वीट नहीं कर रहे हैं। उन्हें अब महंगे तेल पर ट्वीट करना चाहिए।

पटोले ने कहा कि इन कलाकारों की जवाबदेही होनी चाहिए। उन्होंने आगे क्या ये केंद्र सरकार के दबाव में हैं? जो लोग उनके लिए आवाज नहीं उठाते जो उनकी फिल्मों का टिकट खरीदकर देखते हैं। उनकी फिल्में महाराष्ट्र में नहीं देखी जाएगी ना ही शूटिंग होगी। यह धमकी नहीं है। यह लोकतंत्र है और आप लोगों के आदर्श हैं और जवाबदेही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह नाना पटोले का पब्लिसिटी स्टंट है। वह राज्य कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कोई शूटिंग कैसे रोक सकता है? देश में लोकतंत्र और कानून है। किसी कलाकार को धमकी देना उचित नहीं है।